रविवार, 8 मार्च 2009

देवघर में नारी जागरण रैली तस्वीरों में

झारखण्ड की पावन नगरी बाबा नगरी देवघर में गायत्री शक्तिपीठ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए एक रैली निकाली। कहते हैं न कि हर पुरूष की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। वैसे ही हर महिला की सफलता के पीछे एक पुरूष का हाथ होता है। अब तो हम ऐसा भी देखते हैं कि इस शहर में कई महिलाओं को पुरूष गाँव-मुहल्ले से दोपहिये से लाकर छोड़ जाते हैं ताकि वे नारी जागरूकता रैली में भाग ले सकें। वास्तव में यह ग़लत धारणा है कि हर पुरूष बुरे होते हैं या हर नारी दूध की धुली होती हैं। हर पुरूष के अन्दर एक नारी होती है और हर नारी के अन्दर एक पुरूष होता है। यहाँ पहली तस्वीर देवघर के राममंदिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य श्री कुलदीप महतो की है, जो नारी जागरूकता रैली का नेतृत्वा कर रहे हैं। यूँ कहा जाय कि उनके सार्थक प्रयास से ही यह रैली निकाली गई है।


















1 टिप्पणी:

  1. `सोशल ट्रीटमेंट´का संकल्प लेना होगा

    महिला दिवस पर कुछ सार्थक इधर भी पड़ सकते हैं । महिला सशक्त हों.राष्ट्र सशक्त होगा

    जवाब देंहटाएं

KAZH आपके बहुमूल्य टिप्पणियों का स्वागत करता है...
हिंदी में लिखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें.